{"_id":"69502c46cf048892600a89c4","slug":"anoop-and-shubham-came-first-in-the-race-amethi-news-c-96-1-ame1002-155325-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दौड़ में अनूप और शुभम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दौड़ में अनूप और शुभम अव्वल
Sun, 28 Dec 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत :
शाहगढ़। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, समूह गायन, एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता हुई।
दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर में अनूप ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय और सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, विकास द्वितीय और अंकुश तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में बालक वर्ग से संदीप और बालिका वर्ग से रुबी विजेता बनीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अविका सिंह ने एकल गायन और एकल नृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया।
समूह नृत्य और समूह गायन में राधा चौहान, रुबी, नैना और रागिनी की टीम विजेता रही। प्रधानाध्यापक रामकुमार सिंह ने बताया कि शिक्षण और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय में कार्यरत रेखा कश्यप अनुदेशक को बेस्ट टीचर का खिताब प्रदान किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीईओ डॉ. संतोष कुमार यादव, एआरपी महेंद्र कुमार जायसवाल, विवेक पांडेय, उमेश त्रिपाठी, कुंवर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।