फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Anointing Shiva and asking for blessings

Amethi News: शिव का अभिषेक कर मांगा आशीष

Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Anointing Shiva and asking for blessings
अमेठी सिटी। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पूजा-अर्जना कर जलाभिषेक किया। शिव मंदिर के साथ ही घरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक पर परिवार की खुशहाली मांगी। पंचाक्षरी मंत्र के अखंड जाप के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारा कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन



शिवालयों में आस्था का सैलाब भोर में ही उमड़ा दिखा। अमेठी के प्राचीन बाबा मुकुटनाथ धाम महादेवन में शुक्रवार की भोर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अक्षत, दूब, बेलपत्र, मंदार पुष्प, धतूरा, भांग चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल के मिश्रण) से भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पंडितों की देखरेख में विशेष पूजा की। शाहगढ़ व बाजारशुकुल के शिवमंदिर, संग्रामपुर के कालिकन धाम शिव मंदिर, सहजीपुर के दुखभंजननाथ धाम, ठेंगहा के महादेवन धाम में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन




शिव मंदिरों के साथ ही घर में श्रद्धालु ऊं नम: शिवाय का जाप भी करा रहे हैं। पंचाक्षरी मंत्र जाप के समापन पर भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। जामों के श्रीशंकर बूढ़े बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। फुरसतगंज के पीढ़ी गांव स्थित बाबा तपेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भादर के दुर्गापुर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का भव्य शृंगार कर जलाभिषेक किया। सिंहपुर, जगदीशपुर के शिव मंदिरों में भोर से दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार दिखी। हर हर बम बम की गूंज शिवालयों में दिनभर सुनाई देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed