{"_id":"6a99c7eebe438fd366097613","slug":"anju-tops-in-the-essay-competition-and-ishita-in-the-speech-contest-amethi-news-c-96-1-ame1002-174886-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निबंध में अंजू व भाषण में इशिता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निबंध में अंजू व भाषण में इशिता अव्वल
Fri, 04 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
. राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मोजूद विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय प्
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर शाहगढ़ में बृहस्पतिवार को सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही शिक्षकों ने उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी सुझाव दिए।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इशिता चौरसिया ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और वर्षा विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में अंजू प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय और अनुप्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में इशिता चौरसिया प्रथम, अंजू द्वितीय और संगम तृतीय स्थान पर रहे।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रिया, दुर्गा, प्रीति और अंजलि की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। सलोनी, आयुषी, शबनम और आर्या की टीम उपविजेता रही। विजेता विद्यार्थियों के प्रदर्शन की शिक्षकों ने सराहना की। प्रधानाचार्य रामकुमार यादव ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोजाना पढ़ाई का समय तय करने और विषयवार लक्ष्य बनाने की सलाह दी। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।