फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Anganwadi workers demonstrated

Amethi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Sep 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated
गौरीगंज तहसील के बाहर प्रदर्शन करती ​कार्यकर्ता। -संवाद
अमेठी सिटी। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की ओर से सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय की सड़कों पर प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गौरीगंज तहसील पहुंचकर एसडीएम प्रीति तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। जब तक राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता है, तब तक आंगनबाड़ी को 18000 रुपये और सहायिका को 9000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाय। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा नियमावली बनाई जाए। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर पेंशन तथा ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में 5जी मोबाइल खरीदने का पैसा भेजने संग केंद्र व राज्य सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि जल्द भुगतान कराई जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जबरन बीएलओ की ड्यूटी न कराई जाए। लाभार्थियों को दिया जाने वाला पोषाहार नियमित तथा सुनिश्चित नहीं है। किसी माह में दाल, तेल, दलिया आ रहा है, किसी माह में केवल पंजीरी आ रही है, किसी माह कुछ भी नहीं आ रहा है। निजी भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का किराया सीधे भवन स्वामी के खाते में भेजा जाए। कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष भानुमती सरोज, सुदामा मौर्य, देशराज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed