फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Anganwadi workers angry over forcible retirement

जबरन सेवानिवृत्त करने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री

Sun, 08 Nov 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers angry over forcible retirement
अमेठी। बाल विकास परियोजना में कार्यरत कर्मियों को 62 वर्ष की आयु में जबरन रिटायर करने पर रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री भड़क गईं। सपा नेता की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन में नियुक्ति पत्र के अनुसार आजीवन परियोजना में कार्य करने की अनुमति देते हुए जबरन सेवानिवृत्त किए गए कर्मियों को वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

राज्य पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिला, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका की तैनाती की गई है। नियुक्ति पत्र में स्पष्ट रूप से नियुक्ति आजीवन होने के बावजूद विभाग की ओर से शारीरिक व मानसिक कारणों का हवाला देते हुए 62 वर्ष की आयु में कर्मियों को जबरन रिटायर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जबरन रिटायरमेंट के खिलाफ रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री भड़क गईं। सपा नेता मेजर आशीष चतुर्वेदी की अगुवाई में आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में रविवार को प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में नियुक्ति पत्र में वर्णित आजीवन सेवा प्राविधानों को प्रभावी करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं से आजीवन परियोजना से जुड़े कार्य लेने के साथ जबरन रिटायर किए गए कर्मियों को वापस सेवा में बुलाने की मांग की गई है।

कार्यकत्रियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सपा नेता मुकेश यादव, दीपक पांडेय, सुनील शुक्ल, चिजय पासवान जबरन रिटायर की गईं सुशीला त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed