फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   An innocent child was hit by a bike and died

Amethi News: बाइक की चपेट में आई मासूम, मौत

Thu, 29 May 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
An innocent child was hit by a bike and died
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली क्षेत्र के उतेलवा गांव निवासी रामजी तिवारी की पुत्री रिया (6) की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



उतेलवा गांव निवासी रामजी तिवारी के मुताबिक मंगलवार को उनकी पत्नी ऊषा किरन बेटी रिया के साथ जामों क्षेत्र के गौरा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन कर लौटते समय मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में रिया आ गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रिया को सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया।
विज्ञापन



वहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। सुल्तानपुर में डॉक्टरों ने रिया को ट्रॉमा लखनऊ सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में गोसाईगंज के पास रिया ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







सीधे लखनऊ भेजा होता तो बच जाती बेटी की जान
रिया की मौत से दुखी पिता रामजी तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब बेटी की हालत नाजुक थी, तो उसे सीधे लखनऊ भेजना चाहिए था, लेकिन उसे पहले सुल्तानपुर और फिर लखनऊ रेफर किया गया, जिससे काफी समय बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में तीन घंटे से अधिक समय लग गया और इसी देरी में उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया।






2017 की दर्दनाक यादें फिर हुईं ताजा
रिया की मौत ने रामजी तिवारी के परिवार में पुराने जख्मों को फिर से हरा कर दिया है। वर्ष 2017 में उनके बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इलाज के लिए ले जाते समय गोसाईगंज के पास ही उसने भी दम तोड़ दिया था। अब उसी स्थान पर मासूम रिया की जान जाने से पूरा परिवार सदमे में है। रिया तीन बहनों में बीच लाड़ली थी और अपने से छोटी बहन को हमेशा दुलराया करती थी। रिया की मौत के बाद मां ऊषा किरन बेसुध हैं तो रामजी बेटी की मौत से गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed