फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   An alternate route has been made and traffic has been restored

Amethi News: वैकल्पिक मार्ग बना, आवागमन बहाल

Tue, 24 Jun 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
An alternate route has been made and traffic has been restored
अमेठी सिटी। भेटुआ ब्लॉक के कल्याणपुर-भीमी संपर्क मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास अस्थायी वैकल्पिक मार्ग मंगलवार सुबह बना दिया गया। आवागमन शुरू होने से 30 गांवों के करीब 30 हजार लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन



पुल निर्माण के दौरान मालती नदी पर आवाजाही बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अस्थायी रास्ता बनाया था। शुक्रवार रात नदी में तेज बहाव के कारण यह मार्ग बह गया। इसके चलते आसपास के गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यदायी संस्था और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर डटी रही।
विज्ञापन



जलभराव के चलते शुरुआत में कठिनाई जरूर हुई, लेकिन वैकल्पिक मार्ग को दोबारा तैयार कर दिया गया। ग्रामीण कुलदीप यादव, सुभाष पांडेय, शिव प्रसाद और राम बहादुर ने बताया कि मार्ग बंद होने से दवा, इलाज, स्कूल, दफ्तर, बाजार जैसी आवश्यक गतिविधियों में बहुत दिक्कतें हुईं। वैकल्पिक मार्ग बन जाने से अब राहत महसूस हो रही है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग को ठीक कर दिया गया है और स्थायी पुल निर्माण भी तेजी से चल रहा है। प्रयास है कि भविष्य में ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed