फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi town experienced power outage for 11 hours.

Amethi News: अमेठी टाउन में 11 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 24 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Amethi town experienced power outage for 11 hours.
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय सहित अन्य उपकेंद्रों पर मंगलवार को दिनभर बिजली कटौती होती रही। अमेठी टाउन में 11 घंटे बिजली कटौती के कारण 15 हजार से अधिक लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान व्यवसाय प्रभावित होने संग लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन



नवरात्र में भी बिजली कटौती बदस्तूर जारी है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली की ट्रिपिंग परेशानी का सबब बनी हुई है। अमेठी विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर एक की आपूर्ति मंगलवार सुबह छह से शाम पांच बजे तक बाधित रही। इस दौरान गांधी चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ककवा रोड, रेलवे स्टेशन, कोतवाली, पोस्ट ऑफिस, चाणक्यपुरी की बिजली गुल रही।
विज्ञापन



व्यापारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि बिजली कटौती के कारण व्यवसाय प्रभावित हुआ। सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने, फोटोस्टेट आदि कार्य नहीं हो सके। इनवर्टर भी बंद हो गए। मोहित शुक्ल ने बताया कि कटौती होने के कारण पानी की भी समस्या हुई। पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र में भी दो घंटे बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेई अमृतलाल ने बताया कि गांधी चौक से लेकर चाणक्यपुरी मोहल्ला स्थित ट्रांसफार्मर तक लाइन मरम्मत की जा रही है, जिसके चलते आपूर्ति बाधित रही। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed