फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi NPA filing will increase, city like facilities will be available

Amethi News: बढ़ेगा अमेठी नपं का दायर, मिलेगी शहर जैसी सुविधा

Thu, 19 Oct 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 19 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Amethi NPA filing will increase, city like facilities will be available
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत की ओर से एक बार फिर सीमा विस्तार को लेकर कवायद शुरू हो गई है। सीमा विस्तार के प्रस्ताव की मंजूरी के लिए शासन को फाइल भेजी गई है। इससे नगर पंचायत से सटी ग्राम पंचायतों की 14 हजार आबादी को नगर जैसी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। करीब 27 हजार से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


स्थानीय नगर पंचायत 14 सितंबर 1968 को रायपुर फुलवारी, कटरा राजा हिम्मत सिंह और सरवनपुर को शामिल कर गठन किया गया। नगर पंचायत गठन के बाद कई कार्यकाल बीते लेकिन सीमा विस्तार व नगर पालिका बनाए जाने को लेकर कोई कवायद नहीं शुरू हुई। वर्ष 2012 में चंद्रमा देवी नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं और इसके बाद सीमा विस्तार को लेकर कवायद शुरू हुई। शासन स्तर तक कई बार सीमा विस्तार की फाइल गई लेकिन अधर में लटकी रही।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने नगर पंचायत के सीमा विस्तार को लेकर एक बार फिर पहल शुरु की है। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव ने नगर पंचायत सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजा है। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत की अब तक सीमा (.84 स्क्वायर किलोमीटर) है। सीमा विस्तार के बाद 3.74 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 की जनगणना के अनुसार अब तक नगर पंचायत की आबादी 13,849 थी। सीमा विस्तार के बाद प्रस्तावित क्षेत्र की आबादी करीब 27,750 होगी और क्षेत्र की जनसंख्या का घनत्व करीब 7420 होगा। साथ ही सीमा विस्तार के बाद निकाय की वार्षिक आय करीब 25 लाख और वार्षिक व्यय करीब बीस लाख रुपए होगा। सीमा विस्तार के बाद करीब 13 आबादी को शहरी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं मिलेगी।
इनसेट
ये क्षेत्र किए गए शामिल
अमेठी। नगर पंचायत विस्तार में धम्मौर रोड स्थित गायत्री नगर मोहल्ला, बाईपास तक, दुर्गापुर रोड पर हरदेव नगर मोहल्ला, अमेठी प्रतापगढ़ रोड पर केशव नगर मोहल्ला तथा अमेठी विषेशरगंज मार्ग पर कटरा राजा हिम्मत सिंह मोहल्ला संपूर्ण रूप से शामिल किया जाना प्रस्तावित है।
गौरीगंज मार्ग पर देवीपाटन मंदिर से चर्च तक, ककवा मार्ग पर वन विभाग कार्यालय व सलामत अली का पुरवा तक, मुंशीगंज मार्ग पर बाईपास तक का क्षेत्र नगर पंचायत सीमा विस्तार के लिए चिन्हित किया गया है। इसके अतिरिक्त रायपुर फुलवारी, सरवन पुर, खेरौना, महमूदपुर ग्राम पंचायतों के आंशिक भाग को शामिल किया जाएगा।


नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन ने बताया कि सीमा विस्तार को लेकर फाइल शासन को भेजी गई है। जल्द ही दूसरा रिमाइंडर भेजा जाएगा। कहा कि नगर पंचायत का सीमा विस्तार उनकी प्राथमिकता में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed