Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi Np. Seven presidents elected in 55 years

Amethi News: अमेठी नपं. में 55 वर्षों में चुने गए सात अध्यक्ष

Sun, 30 Apr 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Amethi Np. Seven presidents elected in 55 years
अमेठी
अमेठी। तहसील क्षेत्र स्थित स्थानीय नगर पंचायत 55 वर्षों के सफर में सात अध्यक्षों के कार्यकाल के साथ अलग-अलग प्रशासक तैनात रहे। वर्ष 1995 के बाद नगर पंचायत में समय से चुनाव हुए और अध्यक्षों की देखरेख में विकास हुआ। अमेठी नगर पंचायत का गठन वर्ष 1968 में हुआ था। गठन के बाद वर्ष 1971 में यहां पहला निकाय चुनाव हुआ। इस चुनाव में अर्जुन सिंह टाउन एरिया के पहले चेयरमैन बने। इनका कार्यकाल 1976 तक चला। पहला कार्यकाल समाप्त होने के बाद वर्ष 1988 तक यहां की कमान प्रशासक के रूप में नामित अलग-अलग अफसरों के हाथ रही। वर्ष 1988 में यहां दूसरा निकाय चुनाव हुआ। जिसमें दूसरे चेयरमैन के रूप में रशीद खान निर्वाचित हुए। इस चुनाव में लीला देवी, रामनेवाज, नसीम, महबूब, गयादीन, विजय कुमार, ओम प्रकाश, लालता व शाहिद अख्तर सभासद चुने गए।
विज्ञापन

दूसरा कार्यकाल दिसंबर 1988 से लेकर दिसंबर 1993 तक रहा। फिर दो वर्षों तक अलग-अलग अफसर बतौर प्रशासक तैनात रहे। तीसरे निकाय चुनाव का कार्यकाल तीन दिसंबर 1995 से दिसंबर 2000 तक रहा। इस चुनाव में चेयरमैन रामनेवाज बनी।
विज्ञापन

चौथा कार्यकाल तीन जनवरी 2001 से दिसंबर 2005 तक रहा। इस बार चेयरमैन के पद पर पहली बार महिला चेयरमैन जरीना बनीं।इसके बाद पांचवां कार्यकाल 17 नवंबर 2006 से नवंबर 2011 तक रहा। इस कार्यकाल में चंद्रमा देवी अध्यक्ष बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठा कार्यकाल 18 जुलाई 2012 से जुलाई 2017 तक रहा। पहली बार इस नगर पंचायत में चंद्रमा देवी दोबारा अध्यक्ष पद पर काबिज हुईं। सातवां कार्यकाल नवंबर 2017 से 12 दिसंबर 2022 तक रहा। जिसमें चंद्रमा देवी ने फिर हैट्रिक लगाते हुए चेयरमैन बनी। इस बार नगर पंचायत क्षेत्र में आठवीं बार नपं सरकार गठन को लेकर चुनाव होने जा रहा है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पहली बार आरक्षण में ओबीसी महिला के लिए सीट सुरक्षित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed