फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   amethi news train passenger

Amethi News: यात्रा हुई मुश्किल, स्पेशल ट्रेनों में भी नहीं मिली जगह

Thu, 13 Mar 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
amethi news train passenger
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री।
अमेठी सिटी। दिल्ली और मुंबई में रहने वाले लोगों का होली पर घर पहुंचना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुका है। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है। तत्काल कोटे से भी लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को घर लौटने वालों की ट्रेनों में भारी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

होली पर सभी की इच्छा रहती है कि वह अपने परिवार के साथ मिलजुल कर मनाएं। लौटने वालों की भीड़ ज्यादा होने से लोगों को ट्रेन के डिब्बों में प्रवेश करने तक की जगह नहीं मिली रही। आलम यह है कि डिब्बों में बीच वाले खाली स्थान पर लोग सफर कर रहे हैं। जनरल कोचों की हालत बेहद खराब है। पायदानों पर लटकते हुए यात्रा कर रहे हैं। बुधवार को पद्मावत एक्सप्रेस से गौरीगंज पहुंचे रमेश कुमार ने बताया कि कन्फर्म सीट होने के बाद भी पूरी रात बैठकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

क्रांति देवी ने कहा कि आरक्षण करवाने का लाभ नहीं मिला। दिल्ली से बैठने के बाद से गौरीगंज तक पूरे कोच में भीड़ रही। आरक्षित सीट पर भी बिना कंफर्म टिकट वाले यात्री बैठे रहे। इतनी परेशानी तो कभी नहीं हुई। संतोष कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो मजबूरी में जनरल कोच में यात्रा कर घर पहुंचे है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि होली पर घर लौटने वालों की वजह ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed