{"_id":"645f6e1297382c0cb20cc066","slug":"amethi-news-sp-mla-s-bet-backfired-bjp-s-rashmi-defeated-sp-candidate-tara-by-2119-votes-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News : उलटा पड़ा दांव, जिस भाजपा नेता को सपा विधायक ने पीटा उसकी पत्नी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News : उलटा पड़ा दांव, जिस भाजपा नेता को सपा विधायक ने पीटा उसकी पत्नी ने दर्ज की जीत
Sat, 13 May 2023 04:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 May 2023 04:36 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह व सपा के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह में तलवारें खिंच गई थीं। चुनाव के दौरान जहां विधायक ने दीपक सिंह पर अपने समर्थकों को प्रताडि़त करने के गंभीर आरोप लगाए वहीं दीपक पूरे मामले को फर्जी बताते रहे।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का दांव उलटा पड़ गया। शनिवार को आए मतगणना परिणामों ने इसकी पुष्टि की। घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह ने सपा प्रत्याशी तारा को 2119 मतों के बड़े अंतर से हराया। रश्मि को 7104 व तारा को 4985 मत मिले। निकाय चुनाव में जिले के साथ पूरे प्रदेश की निगाह गौरीगंज नगर पालिका परिषद के परिणामों पर टिकी थी। शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे परिणाम घोषित होने के साथ ही लोगों में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि चुनाव को लेकर सपा विधायक की ओर से चला गया दांव उलटा पड़ गया।
विज्ञापन
गौरतलब होगा कि नपा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह व सपा के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह में तलवारें खिंच गई थीं। चुनाव के दौरान जहां विधायक ने दीपक सिंह पर अपने समर्थकों को प्रताडि़त करने के गंभीर आरोप लगाए वहीं दीपक पूरे मामले को फर्जी बताते रहे।
विज्ञापन
इसी दौरान मतगणन से एक दिन पूर्व बुधवार को विधायक के मैनेजर की पिटाई व पुलिस द्वारा उनके मैनेजर को ही लॉकअप में डालने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसी दौरान भीड़ से बचने के लिए थाने मेें घुसे दीपक को विधायक व उनके समर्थकों ने पीट दिया था। इस घटना के बाद दीपक के समर्थकों ने विधायक के ममेरे भाई समेत कई लोगों को पीटा। इस घटना के पूरे देश में चर्चित होने के बाद लोगों की निगाहें यहां के परिणामों पर लगी थीं। कुछ लोग इस घटना का फायदा विधायक तो कुछ दीपक को मिलने की बात कह रहे थे। शनिवार को परिणाम घोषित हुए तो यह साबित हो गया कि घटना के बाद दीपक को लोगों का अधिक समर्थन मिला और वे अपनी पत्नी को जिताने में कामयाब रहे।
विज्ञापन