फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi News: SP MLA's bet backfired, BJP's Rashmi defeated SP candidate Tara by 2119 votes

Amethi News : उलटा पड़ा दांव, जिस भाजपा नेता को सपा विधायक ने पीटा उसकी पत्नी ने दर्ज की जीत

Sat, 13 May 2023 04:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 13 May 2023 04:36 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह व सपा के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह में तलवारें खिंच गई थीं। चुनाव के दौरान जहां विधायक ने दीपक सिंह पर अपने समर्थकों को प्रताडि़त करने के गंभीर आरोप लगाए वहीं दीपक पूरे मामले को फर्जी बताते रहे।

विज्ञापन
Amethi News: SP MLA's bet backfired, BJP's Rashmi defeated SP candidate Tara by 2119 votes
भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का दांव उलटा पड़ गया। शनिवार को आए मतगणना परिणामों ने इसकी पुष्टि की। घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह ने सपा प्रत्याशी तारा को 2119 मतों के बड़े अंतर से हराया। रश्मि को 7104 व तारा को 4985 मत मिले। निकाय चुनाव में जिले के साथ पूरे प्रदेश की निगाह गौरीगंज नगर पालिका परिषद के परिणामों पर टिकी थी। शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे परिणाम घोषित होने के साथ ही लोगों में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि चुनाव को लेकर सपा विधायक की ओर से चला गया दांव उलटा पड़ गया।

विज्ञापन


गौरतलब होगा कि नपा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह व सपा के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह में तलवारें खिंच गई थीं। चुनाव के दौरान जहां विधायक ने दीपक सिंह पर अपने समर्थकों को प्रताडि़त करने के गंभीर आरोप लगाए वहीं दीपक पूरे मामले को फर्जी बताते रहे।
विज्ञापन


इसी दौरान मतगणन से एक दिन पूर्व बुधवार को विधायक के मैनेजर की पिटाई व पुलिस द्वारा उनके मैनेजर को ही लॉकअप में डालने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसी दौरान भीड़ से बचने के लिए थाने मेें घुसे दीपक को विधायक व उनके समर्थकों ने पीट दिया था। इस घटना के बाद दीपक के समर्थकों ने विधायक के ममेरे भाई समेत कई लोगों को पीटा। इस घटना के पूरे देश में चर्चित होने के बाद लोगों की निगाहें यहां के परिणामों पर लगी थीं। कुछ लोग इस घटना का फायदा विधायक तो कुछ दीपक को मिलने की बात कह रहे थे। शनिवार को परिणाम घोषित हुए तो यह साबित हो गया कि घटना के बाद दीपक को लोगों का अधिक समर्थन मिला और वे अपनी पत्नी को जिताने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed