फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi News: Bulldozer runs on illegal construction of accused of murder of Pradhan husband

Amethi News : प्रधानपति के हत्यारोपी पर प्रसाशन ने कसा शिकंजा, आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Thu, 31 Aug 2023 03:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 31 Aug 2023 03:33 PM IST
सार

बुधवार को समझौता करने पहुंचे प्रधानपति की हत्या के मामले में प्रसाशन ने कड़ा रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार सुबह राजस्व पुलिस की संयुक्त गांव पहुंची और तालाब की भूमि पर आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। ऐहतियात के तौर पर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
Amethi News: Bulldozer runs on illegal construction of accused of murder of Pradhan husband
हत्यारोपी के तालाब पर किए गए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को समझौता करने पहुंचे प्रधानपति की हत्या के मामले में प्रसाशन ने कड़ा रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार सुबह राजस्व पुलिस की संयुक्त गांव पहुंची और तालाब की भूमि पर आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। ऐहतियात के तौर पर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मृतक प्रधानपति का शव भी गांव पहुंच गया, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

 

अमेठी जिले में इन्हौना थाना क्षेत्र के करनगांव गांव में बुधवार को जहीदुल निशा हुआ राजू के बीच विवाद हो गया था। राजू तालाब की भूमि पर निर्मित अपने बाउंड्री वॉल पर गेट लगवाने की कोशिश में जुटा था। जहीदुल निशा ने ग्राम प्रधान पति मोहम्मद रिजवान को समझौते के लिए बुलवाया। मोहम्मद रिजवान भी दोनों पक्षों में सुलह समझौता करने के लिए पहुंचे तो राजू पक्ष के लोगों ने प्रधान पति व उनके सहयोगी पर हमला बोल दिया। हमले में प्रधान पति मोहम्मद रिजवान की मौत हो गई। घायल सहयोगी रामधनी का उपचार ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में  इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 

प्रधान पति की मौत के बाद भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। पीड़ित परिजनों की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को देखते हुए तहसील और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।  मृतक रिजवान का पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुँचा जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है तो ग्रामीणों में गम के साथ अपने प्रधान पति को खोने का आक्रोश भी है ।घटना के बाद से परिजन आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे जिसपर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए आरोपी के अवैध निर्माण को जमीदोंज कर दिया।।                             

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश कम किया जा सके। इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह राजस्व विभाग के अफसर भारी संख्या मौके पर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बुलडोजर ने आरोपी राजू के तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण को धाराशाई करवा दिया।इस दौरान तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

मृतक प्रधानपति थे राज्यमंत्री के करीबी
मृतक प्रधानपति मो रिजवान तिलोई विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के करीबी थे।घटना के तुरंत बाद राज्यमंत्री के करीबी और पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना मौके पर पहुंचे थे।घटना को लेकर राज्यमंत्री ने अमेठी प्रसाशन को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया था।

नहीं हुई अब तक गिरफ्तारी
इन्हौना थाने की करण गांव में प्रधान पति मोहम्मद रिजवान की मौत के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित तीन-तीन लगातार छापामारी कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हफ्ते कोई भी आरोपी नहीं चढ़ा है थाना प्रभारी कंचन सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है आरोपियों की तलाश में टीम जुटी है जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


तालाब की भूमि पर हुआ था अवैध निर्माण                                  
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरोपी राजू ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा किया था जिसे गिरा दिया गया है। तालाब की भूमि पर ही दो अन्य लोगों द्वारा भी निर्माण किया गया है उन्हें भी बेदखली का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed