फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi Lok Sabha Election 2024 Results : Smriti Irani vs Kishori Lal Sharma.

अमेठी लोकसभा सीट: भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की करारी हार, किशोरी लाल 1 लाख 66 हजार 22 मतों से जीते

Wed, 05 Jun 2024 12:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jun 2024 12:36 AM IST
सार

यूपी की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट अमेठी के परिणाम हैरान करने वाले रहे। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को करीब एक लाख 45 हजार वोटों से हरा दिया।

विज्ञापन
Amethi Lok Sabha Election 2024 Results : Smriti Irani vs Kishori Lal Sharma.
अमेठी में जश्न मनाते कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट अमेठी के परिणाम हैरान करने वाले रहे। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 1 लाख 66 हजार 22 मतों से हरा दिया।

विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को इस बार 3 लाख 40 हजार 693 मत मिले जबकि किशोरी लाल शर्मा को 4 लाख 86 हजार 166 मत मिले।
विज्ञापन


2024 के चुनाव में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की हर ओर से आवाज उठी। हर कोई यह मानकर चल रहा था कि राहुल गांधी ही चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेसियों ने धरना तक दिया था। नामांकन के अंतिम दिन एकाएक गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतार दिया गया। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में राहुल गांधी ने अखिलेश यादव के साथ पहुंचकर सभा कर माहौल बनाया। हर एक मुद्दे पर बेबाकी से बात की। नतीजा यह रहा कि अमेठीवासियों के दिलोदिमाग पर गांधी परिवार का जादू एक बार फिर छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका खुद बन गई थी सारथी
भले ही उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा रहे हो लेकिन यहां की पूरी चुनाव की बागडोर प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाल रखी थी। नामांकन के समय पहुंचकर उन्होंने इस बात का संकेत दिया था। गांव-गांव नुक्कड़ सभा व रोड शो करके उन्होंने अमेठीवासियों से दिल का रिश्ता जोड़ा। पिता राजीव गांधी के साथ अमेठी आने की याद दिलाई। उस वक्त को याद किया। पिता व दादी की शहादत का जिक्र करने के साथ विकास योजनाओं की गिनती गिनाई। नतीजा यह रहा कि अमेठी उनके भरोसे की कायल हो गई। राहुल गांधी वर्ष 2004, 2009 व 2014 में लगातार तीन बार यहां से चुनाव जीते। हालांकि वर्ष 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने 55 हजार वोटों के अंतर से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed