फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi gets 14 new doctors

शासन ने जिले में की 14 नए चिकित्सकों की पोस्टिंग

Wed, 24 Jun 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Amethi gets 14 new doctors
अमेठी। शासन की ओर से पिछले दिनों जिले में 14 नए चिकित्सकों की पोस्टिंग की गई थी। स्थानांतरण का आदेश मिलने के बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचकर योगदान करने के बाद सीएमओ ने सभी की तैनाती अस्पतालों में करते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की चल रही कमी के बीच सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने शासन को पत्र भेजकर चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की थी। सीएमओ की मांग पर पिछले दिनों शासन ने जिले में 14 चिकित्सकों की पोस्टिंग करते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

स्थानांतरण आदेश मिलने के बाद सभी चिकित्सकों ने अलग-अलग तिथियों में सीएमओ कार्यालय पहुंचकर योगदान दिया। चिकित्सकों की ओर से ज्वाइनिंग करने के बाद सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने सभी को अस्पताल आवंटित करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि डॉ. अंकिता आचार्य को पीएचसी जेठू मवई, डॉ. मोहम्मद अख्तर अंसारी को अडारू, डॉ. धीरेंद्र प्रताप को चंडेरिया, डॉ. कुंवर गौरव सिंह को ओदारी फुरसतगंज, डॉ. नीरज गौतम को भटगवां, डॉ. अनूप कुमार आर्य को सैठा, डॉ. पूजा कुमारी को दक्खिनवारा, डॉ. विनोद कुमार यादव को अलाईपुर, डॉ. गौरव सिंह को विशेषरगंज, डॉ. इला सिंह को थौरी, डॉ. रवींद्र कुमार यादव को महोना, डॉ. बृजेश कुमार को हरदो, डॉ. आशीष सिंह को फूला तथा डॉ. पुष्पेंद्र कुमार को अमेयमाफी पीएचसी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed