{"_id":"690d86884d1fee44a3063b20","slug":"amethi-fish-trader-dies-under-suspicious-circumstances-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: मछली व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों को सुबह लहूलुहान हालत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: मछली व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों को सुबह लहूलुहान हालत में मिला
Fri, 07 Nov 2025 11:11 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:11 AM IST
सार
अमेठी के एक मछली व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह परिजनों को शुक्रवार सुबह लहूलुहान हालत में मिला। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी में बीती रात घर से निकला एक युवक घर से दूर एक कब्रिस्तान के पास गंभीर स्थिति में पड़ा मिला। युवक को खोजते हुए परिजन जब मौके पर पहुंचे तो गंभीर हालत में उसे लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक की पीट-पीट कर हत्या हुई है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है और विधिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
दरअसल यह पूरा मामला इन्हौना थाना क्षेत्र के कस्बे का है जहां मोहल्ला पूरे मियां मौलाना पीर दरगाह के पास का रहने वाला मछली व्यवसाई राजू (45) पुत्र सफीर रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर करीब 8 बजे घर पहुंचा और सामान घर में रखने के बाद राजू अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकल गया।
विज्ञापन
कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब राजू घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। सुबह करीब साढ़े तीन बजे राजू कस्बे के ही कब्रिस्तान रहमान शाह की दीवार के किनारे गंभीर हालत में पड़ा था। राजू को देखते ही परिजन उसे निजी अस्पताल की तरफ लेकर जाने लगे तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक जब उसे वो लोग लेकर अस्प्ताल की तरफ जाने लगे तो राजू ने बताया कि उसे कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा है लेकिन वो किसी का नाम नहीं बता सका और उसके पहले ही उसकी मौत हो गई।
पूरे मामले पर इन्हौना थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।