फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi did not undergo a transformation before 2014: Pratibha Shukla

2014 से पहले अमेठी का नहीं हुआ कायाकल्प : प्रतिभा शुक्ला

Sun, 14 Jun 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Amethi did not undergo a transformation before 2014: Pratibha Shukla
 गौरीगंज ​स्थित डीपीआरसी में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करती प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला। स
अमेठी सिटी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को जिले के दौरे पर पहुंचीं प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है।
विज्ञापन



जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद और मीडिया संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले अमेठी का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया था। न संस्कारों का विकास हुआ और न ही क्षेत्र का कायाकल्प हो सका। पिछले 12 वर्षों में विकास की नई तस्वीर सामने आई है और जिले के साथ प्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भी इस तरह की परिस्थितियां पैदा हुई हैं, प्रधानमंत्री ने लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाए हैं। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार महंगाई पर नियंत्रण के प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने गेस्ट हादस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद भाजपा की कोर कमेटी के साथ भी बैठक की। डीपीआरसी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि, जिलाधिकारी संजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed