{"_id":"6117dd3c8ebc3ee05837ea88","slug":"amethi-border-sealed-due-to-independence-day-amethi-news-lko591337768","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर अमेठी की सीमा सील, बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर अमेठी की सीमा सील, बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन
03 : गौरीगंज : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वाहनों की चेकिंग करते एसपी।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर जिले को अलर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार रात जिले की सभी सीमा को सील कर पिकेट ड्यूटी सक्रिय करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की रोस्टर में ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस कर्मी पूरी छानबीन के बाद ही लोगों को बॉर्डर क्रास करने दे रहे हैं। एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अफसर संदिग्ध की तलाश करते रहे।
संचालकों से किसी को भी अपने प्रतिष्ठान पर बिना पहचान पत्र के इंट्री नहीं देने तथा संदिग्ध होने की दशा में तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए सक्रियता बढ़ाई गई है। जिले के सभी बैरियर सक्रिय कर दिए गए हैं। पुलिस को लगातार अलर्ट पर रहने का निर्देश है।
विज्ञापन
समारोहपूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में रविवार को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की धूम होगी। कलेक्ट्रेट व सरकारी कार्यालयों में सुबह आठ बजे तो स्कूलों में दस बजे झंडारोहण के साथ वीरों की गाथा गाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त साफ-सफाई, अस्पताल में फल वितरण तो स्कूलों में ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी कार्यालयों व भवनों रंगीन झालरों से सजाते हुए कार्यक्रम की तैयारी पूरी की गई।
एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार सबुह आठ बजे कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालयों में तो दस बजे स्कूलों में झंडारोहण किया जाएगा। इसके बाद झंडा अभिवादन व राष्ट्रगान गायन होगा। कार्यालयाध्यक्षों के संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से संबंधित प्रकरणों पर प्रकाश डाला जाएगा।
नगर पालिका/नगर पंचायतों में स्थित मूर्तियों की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों के बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताते हुए देश पर शहीद हुए देश भक्तों के जीवन के प्रेरक-प्रसंग दोहराए जाएंगे। जिला चिकित्सालय/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिष्ठान एवं फल वितरण होगा।
मिल जुलकर मनाएं पर्व
स्वतंत्रता दिवस का पर्व देश के लिए बेहद खास है। लोगों को चाहिए कि वे इस दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत को नमन करें। दिवस पर होने वाले विविध आयोजन में प्रतिभाग करें और एक दूसरे के साथ मिलकर आजादी की खुशी को जीवंत करें। - अरुण कुमार, डीएम अमेठी
कानून का करें सम्मान
आजाद होने का मतलब मनबढ़ होना नहीं है। हमारे वीर क्रांतिकारियों ने अपना लहू देकर आजादी को हासिल किया। हमें चाहिए कि हम देश के कानून का सम्मान करें। एक दूसरे के साथ सद्भाव पूर्वक पेश आएं। अपने आसपास व समाज के लोगों के हितों का खयाल रखें। - दिनेश सिंह, एसपी अमेठी