फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi and Gauriganj railway station work halted

Amethi News: अमेठी व गौरीगंज रेलवे स्टेशन के काम ठप

Mon, 05 Feb 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 05 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Amethi and Gauriganj railway station work halted
अमेठी स्टेशन पर बंद पड़ा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य। - फोटो : संवाद
अमेठी। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत स्टेशन योजना को ठेकेदार पलीता लगा रहे हैं। करीब एक माह पूर्व शुरू हुए निर्माण कार्य में अब तक सिर्फ बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए पिलर के गड्ढे खोदकर उसमें सिर्फ बेस बनाकर छोड़ दिया गया है। ठेकेदार की उदासीनता के चलते सरकार की मंशा फलीभूत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित कर विश्व स्तरीय आधुनिक संसाधनों से लैस कर रेल यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराए जाने की कवायद की गई है। बीते छह अगस्त को योजना के तहत अमेठी रेलवे स्टेशन को 22.7 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया था। शिलान्यास के चार माह बाद यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर निर्माण कार्य शुरू हुआ। नामित कार्यदायी संस्था एवरग्रीन एनएफ ज्वाइंट वेंचर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पहले चरण में गौरीगंज और अमेठी रेलवे स्टेशन पर आवासीय कॉलोनी के साथ पूरे स्टेशन एरिया को सुरक्षित करने को लेकर बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य शुरू किया गया। नामित ठेकेदार ने अब तक दोनों स्टेशनों पर बाउंड्रीवॉल के लिए सिर्फ पिलर के गड्ढे खोदे हैं। गड्ढों में बेस बनाने के लिए मसाला डाला गया है तो कुछ गड्ढों में पिलर का जाल खड़ा कर छोड़ दिया गया है। इस समय निर्माण कार्य की प्रगति पूरी तरह शून्य दिख रही है। कहीं भी कोई लेबर कार्य करते नहीं दिख रहा। ऐसे में रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधा मुहैया कराए जाने की केंद्र सरकार की योजना फलीभूत होती नहीं दिख रही है। वहीं, खोदे गए गड्ढे रेल यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को भेजा है पत्र
नॉर्दन रेलवे के आईओडब्ल्यू सौरभ सिंह ने बताया कि गौरीगंज और अमेठी रेलवे स्टेशन पर बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य की प्रगति शिथिल होने की संबंध में जानकारी है। संबंधित कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed