फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: A young man living in his maternal grandparents' house committed suicide by hanging himself.

Amethi: ननिहाल में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव

Sun, 04 May 2025 05:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 May 2025 05:41 PM IST
सार

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Amethi: A young man living in his maternal grandparents' house committed suicide by hanging himself.
मृतक रईस अहमद व घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के मोहनगंज क्षेत्र के कुटमरा गांव में ननिहाल में रह रहे बाराबंकी के असंद्रा क्षेत्र निवासी रईस अहमद (25) का शव रविवार को गांव के बाहर बाग में पेड़ से फंदे लटका मिला। रईश के मौत का कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


रईस की मां जरीना ने बताया कि रविवार सुबह वह बेटे को खाना खिला चुकी थीं। नौ बजे रईस घर से निकला पर वापस नहीं लौटा। दोपहर में जब गांव के पास नैया नाला के समीप मवेशी चरा रहे लोगों ने बाग में पेड़ से लटका शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मां ने जब बेटे की निर्जीव देह को फंदे से झूलते देखा, तो चीखें गूंज उठीं।
विज्ञापन


मामले की सूचना पाकर पहुंची मोहनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रईस की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed