फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   America has good roads that is why it is rich: Gadkari

अमेरिका में अच्छी सड़कें इसलिए वह धनी : गडकरी

Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
America has good roads that is why it is rich: Gadkari
07 : गौरीगंज : नवोदय विद्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जन विश्वास मंच से लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अच्छी सड़कों को देश के विकास के लिए जरूरी बताया। कहा, अमेरिका इसलिए धनी है क्योंकि वहां अच्छी सड़कें हैं। केंद्रीय मंत्री ने स्मृति ईरानी की भी जमकर सराहना की। कहा कि स्मृति ने पांच साल में इतना काम किया जितना पिछले 50 सालों में नहीं हुआ। उन्होंने अटल बिहारी बाजपेई को युग पुरुष बताया।
विज्ञापन

गडकरी ने अपने भाषण की शुरुआत अटल बिहारी बाजपेई की चर्चा के साथ की। कहा, अटल युग पुरुष थे। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका मार्गदर्शन मिला। गडकरी ने कहा कि वे 36 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बने। उनके कार्यों की चर्चा अटल जी तक पहुंची तो उन्होंने दिल्ली बुलाकर उन्हें भारत के छह लाख गांवों को जोड़ने की योजना बनाने को कहा। इसके लिए उनके नेतृत्व में एक समिति बनी। समिति की ओर से तैयार योजना को ही बाद में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का नाम दिया गया। इस योजना के तहत अब तक पांच लाख गांवों को मजबूत मार्गों से जोड़ा जा चुका है। राष्ट्रवाद, अंत्योदय व सुशासन जैसी सोच अटल जी की ही थी।
विज्ञापन

गडकरी ने कहा कि यह भी मेरा सौभाग्य है कि पार्टी में जिस कुर्सी पर अटल जी बैठे उसी कुर्सी पर मुझे भी बैठने का मौका मिला। गडकरी ने अपने विभाग से संबंधित तमाम योजनाओं को विस्तार से गिनाते हुए कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार में देश के सभी बड़े शहरों की दिल्ली से दूरी कम हो गई। आज लोग दिल्ली से साढ़े तीन घंटे में लखनऊ, दो घंटे में हरिद्वार, दो घंटे में चंडीगढ़, छह घंटे में कटरा, आठ घंटे में श्रीनगर व मात्र 12 घंटे में मुंबई पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उनके मंत्रालय ने 20 हजार करोड़ रुपये की सड़कें अन्य जिलों को अयोध्या से जोड़ने पर खर्च किया है। कहा कि डबल इंजन की सरकार चलती रही तो अगले पांच सालों में पांच लाख करोड़ रुपये की सड़कें यूपी में बनाई जाएंगी। अमेठी में हुए कार्यों का श्रेय गडकरी ने स्मृति ईरानी को दिया। कहा, स्मृति ने पांच साल में इतना काम किया जितना 50 सालों में नहीं हुआ। गडकरी ने अमेठी बाईपास के रूप में अपना वादा पूरा करने का भी उल्लेख भाषण के दौरान किया।
स्मृति ईरानी के निशाने पर रहे राहुल-प्रियंका
गौरीगंज (अमेठी)। नवादेय विद्यालय परिसर में बने मंच से स्मृति ईरानी ने शनिवार को एक बार फिर राहुल गांधी व प्रियंका को आड़े हाथों लिया। कहा कि अमेठी में रिश्तों का दिखावा करने वालों को यहां के लोग पहचान गए हैं। यहां अब उनकी दाल नहीं गलने वाली। राहुल की 18 दिसंबर को आयोजित जनसभा में उमड़ी भीड़ को भी स्मृति ने अन्य प्रदेशों की बताया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सबसे पहले विकास की सौगात लेकर आए नितिन गडकरी का आभार जताया। कहा कि उनके अनुरोध पर गडकरी ने अमेठी बाईपास का निर्माण कराया। इसके बाद सीधे भाई बहन पर पहुंचीं स्मृति ने राहुल प्रियंका को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाई बहन की जोड़ी से इतर उन्होंने अमेठी को रायबरेली से जोड़ा। लड़की हूं लड़ सकती हूं की बात करने वाले जनसभा में बाहर से भीड़ जुटा रहे हैं। राहुल पर हिंदू और हिंदुत्व का अपमान करने का आरोप लगाया।
कहा, चुनाव के समय स्वयं को हिंदू बताने वाले उनके हिंदुत्व पर सवाल खड़ा कर रहे जो जन्म से रामभक्त हैं। कहा जो लोग 50 सालों में अमेठी को कवीके, उर्वरक रैक व अन्य छोटी सहूलियतें नहीं दे पाए वे अमेठी से पारिवारिक रिश्ते की बात करते हैं। मैंने पिछले साढ़े सात सालों में अमेठी को खाद रैक, केवीके, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, तीन लाख लोगों को किसान सम्मान निधि व तीन लाख परिवारों को प्रसाधन भवन देने के साथ कई हजार करोड़ रुपये का काम कराया।
अब अमेठी में काम दिख रहा है। स्मृति ने कहाअमेठी की 30 साल पुरानी बाईपास की मांग गडकरी ने तो 40 साल पुरानी मेडिकल कॉलेज की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी की। अमेठी के लोगों का आशीर्वाद रहा तो विकास का यह घोड़ा आगे भी पूरी रफ्तार से दौड़ता रहेगा।
अमेठी को मिलेंगी 24 और सड़कें : केशव
गौरीगंज (अमेठी)। नवोदय विद्यालय में मंच से लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्मृति की शान में कसीदे पढ़े। कहा, स्मृति ने आज तक जो भी कहा उसे उन्होंने तत्काल पूरा किया। मंच से एक लिस्ट दिखाते हुए केशव ने कहा कि 24 सड़कों की यह सूची उन्हें स्मृति ने आज दी है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि अधिसूचना जारी होने से पूर्व इन सड़कों के निर्माण की धनराशि जारी हो जाएगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों से कहा कि स्मृति 2014 में चुनाव हारने के बावजूद न सिर्फ आप के बीच डटी रहीं बल्कि लगातार विकास के कार्य भी करवाती रहीं। इसी का परिणाम रहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी ने ईवीएम में कमल का फूल भरकर उन्हें सांसद बनाया। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए केशव ने कहा कि चुनाव आने पर स्वयं को हिंदू बताने वाले समझ जाएं कि अमेठी के साथ पूरा देश उनकी असलियत जान चुका है। उप मुख्यमंत्री ने कहा पूर्व सीएम अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। कहा, गुंडे व माफिया के बल पर राजनीति करने वालों के दिन लद गए।
मंच पर यह रहे मौजूद
नवोदय विद्यालय में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी व डिप्टी सीएम के मंच पर राज्य मंत्री सुरेश पासी, विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक अमेठी गरिमा सिंह, एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल व दिनेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय व दयाशंकर यादव, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति वृजेंद्र सिंह व एनएचएआई के दो बड़े अफसर मौजूद रहे।
इन नेताओं ने दिखाई ताकत
अमेठी की मौजूदा विधायक गरिमा सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आशीष शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल, काशी क्षेत्र के किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, ब्लॉक प्रमुख भादर प्रवीण सिंह ‘पप्पू’ तो गौरीगंज में पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी, विजय किशोर तिवारी, प्रियंक हरि विजय तिवारी धीरू, राघवेंद्र प्रताप सिंह व रवींद्र द्विवेदी ‘कपूर’ आदि ने भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। तिलोई से विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, भवानी दत्त दीक्षित, राकेश त्रिपाठी व जगदीशपुर से सुरेश पासी, उपमा सरोज व कई अन्य ने भी जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के साथ शिरकत की।

गौरीगंज व अमेठी में लगा जाम
गडकरी की सभा के लिए जुटाई गई भीड़ की वजह से जिला मुख्यालय के शहर गौरीगंज व अमेठी शहर में घंटों जाम लगा रहा। यह जाम सभा शुरू होने से पूर्व व सभा समाप्त होने के बाद तक घंटों तक रहा। जाम को समाप्त कराने में स्थानीय पुलिस के साथ यातायात पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed