{"_id":"6838ad74306d9bc8d10bb9e7","slug":"ambulance-robbery-case-solved-four-accused-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-141527-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एंबुलेंस लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एंबुलेंस लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Fri, 30 May 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 30 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के करनाईपुर गांव में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट और एंबुलेंस लूटकांड में बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बदले की नीयत से एंबुलेंस रोककर हमला करने की बात कुबूली है।
करनाईपुर गांव में प्रतापगढ़ के अमिलहना गांव से आई बरात में द्वारपूजा के दौरान नाच-गाने को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस को बाइक सवार युवकों ने सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रोक लिया और चालक व ईएमटी से मारपीट कर वाहन लेकर भाग गए।
जीपीएस ट्रेसिंग के जरिये एंबुलेंस को प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के अमिलहना गांव से बरामद किया गया था। हालांकि, वाहन में सवार घायल और आरोपी तब तक भाग चुके थे। मामले में एंबुलेंस चालक की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को करनाईपुर गांव निवासी प्रिंस पाल, अभिषेक, पिंशू अैर शिवम पाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी को मारते देख बदला लेने की योजना बनाई। घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस को रोककर उन्होंने चालक को खिड़की से खींचकर पीटा और वाहन में तोड़फोड़ की। मौके पर भीड़ जुटने पर वे एंबुलेंस लेकर भाग गए थे। बताया कि चारों आरोपियों का चालान कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।