{"_id":"60b3d5bd8ebc3e00d2620f48","slug":"ambulance-driver-died-in-road-accident-amethi-news-lko580249962","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। क्षेत्र के गोसाईगंज पीएचसी पर तैनात एंबुलेंस चालक की शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में जान चली गई। उसे टक्कर मारने वाले वाहन चालक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर के गांव पांडेय का पुरवा गौहानी निवासी अरुण कुमार पांडेय (33) स्थानीय ब्लॉक के गोसाईंगंज स्थित पीएचसी पर 108 एंबुलेंस चालक के पद पर तैनात था।
शनिवार देर शाम अरुण ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव रामापुर गड़ेरी के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क किनारे घायल पड़े अरुण को देख राहगीरों ने एंबुलेंस कर्मियों की मदद से उसे अमेठी सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एंबुलेंस कर्मी के मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों में मातम छा गया और परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के भद्दर का पूरा बरौंसा निवासी लल्लू (45) अपने दोस्त चंदन (25) निवासी राहिलपारा थाना गोसाईंगंज के साथ शनिवार देर शाम बाइक से बेलहरी गांव जा रहा था।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवारों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लल्लू को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चंदन चला रहा था और उसने हेलमेट पहन रखा था। (संवाद)