{"_id":"688fb1e0e708131e6d071f16","slug":"alternative-route-to-bridge-washed-away-in-rain-amethi-news-c-96-1-ame1022-146026-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश में बहा पुल का वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश में बहा पुल का वैकल्पिक मार्ग
Mon, 04 Aug 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के बलभद्रपुर गांव में बारिश से ढहा वैकल्पिक मार्ग। स्थानीय नागरिक
संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र में रविवार को हुई तेज बारिश से बलभद्रपुर गांव के पास बने निर्माणाधीन पुल का वैकल्पिक मार्ग बह गया। इससे अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। यह मार्ग संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय को अमेठी जिला मुख्यालय से जोड़ता है, ऐसे में 100 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।
स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन पुल पर लगे सरिया के जाल के सहारे पार करते नजर आए। मार्ग बाधित होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों की तलाश करनी पड़ रही है। बलभद्रपुर निवासी हरिकेश पाल, सौरभ और दुर्गेश ने बताया कि अमेठी जाने का यही एकमात्र मार्ग था, जो अब पूरी तरह बाधित हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था पुल निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरत रही है।
शुभम पाल, छोटे ठाकुर, सूरज वर्मा, अटल वर्मा, मुन्ना शर्मा, दीपक पाल, संदीप वर्मा, सदाशिव वर्मा, अमन आदि ने आवागमन बाधित होने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ मौके पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध दर्ज किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मार्ग को दुरुस्त कर पुनः आवागमन शुरू कराने की मांग की है।