{"_id":"685701745b892445450cc039","slug":"alternate-route-washed-away-by-river-water-amethi-news-c-96-1-ame1002-142980-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नदी के पानी से बह गया वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नदी के पानी से बह गया वैकल्पिक मार्ग
Sun, 22 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर में मालती नदी के तेज बहाव से टूट कर बहा वैकल्पिक मार्ग। सोशल मीडिया
संग्रामपुर (अमेठी)। मालती नदी पर बन रहे पुल के पास अस्थायी वैकल्पिक मार्ग शनिवार सुबह बह जाने से अमेठी-किठावर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इससे अमेठी और संग्रामपुर ब्लॉक के करीब 50 गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। इससे दो जिले अमेठी व प्रतापगढ़ के बीच सीधा संपर्क टूट गया है।
पूरे तालुकदार का पुरवा विशेषरगंज के पास मालती नदी पर पुल निर्माण कार्य कई माह से चल रहा है। निर्माण के दौरान आवागमन बनाए रखने के लिए मिट्टी डालकर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया था जो शनिवार सुबह नदी के पानी के तेज बहाव में बह गया। इस मार्ग से ग्रामीण संग्रामपुर सीएचसी, ब्लॉक, थाना और तहसील तक आते-जाते थे। पुल के उस पार स्थित विशेषरगंज के इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं जाते हैं।
सुभाष इंटर कॉलेज के प्राचार्य सीएम तिवारी ने कहा कि पहले भी यह वैकल्पिक मार्ग धंस चुका है। विभाग को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराना चाहिए। अमेठी-किठावर मार्ग बंद होने से लोगों को संग्रामपुर जाने के लिए बड़गांव-शीतलागंज मार्ग से 15 किलोमीटर और अमेठी जाने के लिए धनापुर होकर 16 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
स्थानीय ग्रामीण सोनू सिंह, चैतन्यमणि तिवारी, हनुमान पांडेय, विजय पाल वर्मा, अशोक गिरि, शबीना बानो, दीपक सोनी आदि ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि केवल मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता तैयार किया गया। न गिट्टी डाली गई और न ही खड़ंजा लगाया गया। शनिवार से आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है।
रूट डायवर्जन के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि तेज बहाव से वैकल्पिक मार्ग बह गया है। ठेकेदार को तुरंत मरम्मत और भारी वाहनों का आवागमन रोकते हुए रूट डायवर्जन का निर्देश दिया गया है।