फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Allegations of irregularities in the final electoral roll

Amethi News: अंतिम मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

Sun, 14 Jun 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the final electoral roll
अमेठी सिटी। पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद सोमपुर मनकंठ गांव के ग्रामीणों ने सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र लोगों के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं। मृतक और अपात्र व्यक्तियों के नाम अब भी दर्ज हैं।
विज्ञापन



आशुतोष शुक्ल ने बताया कि पिछली सूची में उनका नाम था। इस बार सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद अंतिम सूची में नाम शामिल नहीं किया गया। उनका आरोप है कि गांव के 50 से अधिक मृत व्यक्तियों के नाम अब भी मतदाता सूची में बने हुए हैं। रामकुमार ने बताया कि सूची में ऐसे लोगों के नाम भी दर्ज हैं, जिनका गांव से कोई संबंध नहीं है। इसके अलावा वर्षों पहले विवाह के बाद दूसरे स्थानों पर जा चुकीं महिलाओं के नाम भी सूची में शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह नामों की दोहराव वाली प्रविष्टियां भी मौजूद हैं। आलोक शुक्ल, मोहित मिश्र, पवन समेत अन्य ग्रामीणों ने मतदाता सूची तैयार करने में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



उनका कहना है कि 1733 मतदाताओं वाली सूची की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो बड़ी संख्या में अपात्र नाम सामने आएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से सूची का पुनरीक्षण कर मृतकों, अपात्र व्यक्तियों और दोहराव वाली प्रविष्टियों को हटाने तथा छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed