फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   allegations of forced marriage

Amethi News: जबरन शादी कराने का आरोप

Tue, 16 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
allegations of forced marriage
जगदीशपुर। कमरौली के दीना का पुरवा सिंदुरवा गांव में बीते दिन हुई शादी को लेकर नई बात सामने आ रही है। पीड़िता उमा ने अपने पति शिवशंकर, पुलिस और ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उमा का कहना है कि रिश्ते में भाई लगने वाले विशाल से उसकी जबरन शादी कराई गई।
विज्ञापन



महिला का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से संबंध है। इसी कारण आए दिन विवाद होता है। कई दिनों तक पति के घर न लौटने पर झगड़ा और बढ़ गया। इस बीच पुलिस ने दंपती को थाने बुलाकर चालान कर दिया। आरोप है कि तभी उमा को छुड़ाने आए रिश्तेदार विशाल को भी फंसा दिया गया और जबरन विवाह करा दिया गया। पीड़िता का कहना है कि यह रिश्ता उसकी मर्जी के खिलाफ और साजिश के तहत रचा गया है।
विज्ञापन



कथित दूल्हे विशाल ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उसे घर से उठा लाया गया और थाने में पिटाई के बाद विवाह कराया गया। आरोप है कि प्रधान समेत कुछ लोगों ने रुपये देकर पुलिस से यह खेल रचवाया। उसकी बाइक भी जब्त कर चोरी की बताई गई, जबकि उसके पास कागजात मौजूद हैं। पीड़िता और विशाल दोनों का कहना है कि पुलिस ने दबाव बनाकर शादी कराई। अब दोनों न्याय की गुहार लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ने कहा कि आरोप निराधार हैं। चार सितंबर को महिला ने शिकायत की थी, जिसके बाद दंपती का चालान किया गया। दोबारा शिकायत पर मंदिर में विवाह कराया गया। बाइक थाने में है और कागजात मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed