{"_id":"672e5f8f5af2de1c8800f157","slug":"allegation-of-fraud-of-rs-5-lakh-in-the-name-of-job-amethi-news-c-96-1-ame1002-129058-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी का आरोप
Sat, 09 Nov 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नौकरी के नाम पर एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये ठगे जाने का आरोप खुद को सरकारी कर्मचारी बताने वाले युवक पर लगाया है। पीड़ित ने डीएम व एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
अमेठी नगर पंचायत के देवी पाटन रायपुर फुलवारी निवासी अरविंद कुमार सरोज का आरोप है कि खुद को विकास भवन में तैनात वरिष्ठ सहायक बता कर राकेश सिंह नाम के व्यक्ति ने साल 2021 में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 8.50 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने पत्नी के जेवरात बेच कर पैसे दे दिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली।
वहीं, पैसा लौटाने में आरोपी तीन साल तक टरकाता रहा। फरवरी 2024 में उन्होंने जब आरोपी पर दबाव बनाया तो उसने 3.30 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से और 20 हजार नकद वापस कर दिया। शेष पांच लाख रुपये नहीं लौटा रहा है। अरविंद ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को पोर्टल पर व डीएम निशा अनंत और एसपी अनूप सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
निजी जरूरत के लिए उधार लिए थे रुपये
उधर, आरोपों से घिरे राकेश सिंह ने बताया कि उन्होंने निजी जरूरत के लिए अरविंद कुमार से पैसे उधार लिए थे। नौकरी के नाम पर पैसा लेने का आरोप गलत है।उधार ली गई पूरी धनराशि अरविंद की ओर से दिए गए बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से वापस भी कर दी है। अरविंद से पैसा उधार लेते समय उन्होंने सादे स्टांप पर हस्ताक्षर कराया था। उस पर उन्होंने क्या लिखा है, इसकी जानकारी नहीं है।
करवाई जाएगी जांच
एसपी अनूप सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद सही स्थित का पता चलेगा, जिसके बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।