फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   All three agricultural laws are dangerous for the country

तीनों कृषि कानून देश के लिए खतरनाक

Wed, 27 Jan 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
All three agricultural laws are dangerous for the country
गौरीगंज/जामो (अमेठी)। कांग्रेेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जामो के चिटहुला गांव में एकत्र कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। वीसी के माध्यम से करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं के बीच रहीं प्रियंका ने कहा कि अमेठी से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं पारिवारिक है। प्रियंका ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून को देश के लिए खतरनाक बताया।
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान के जरिये कांग्रेस इन दिनों अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी अभियान के तहत बुधवार को जामो के चिटहुला गांव में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले पार्टी के दखिनवारा न्याय पंचायत अध्यक्ष राम प्रताप तिवारी से बात की। प्रियंका ने उनसे हाल चाल के बाद क्षेत्र की समस्या के बारे में पूछा। तिवारी ने कहा कि छुट्टा जानवर इस समय क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रियंका से बात करने वाली अतरौना गांव की शिवकुमारी ने उनसे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का आग्रह किया। इस पर प्रियंका मुस्कराकर रह गईं। ब्लॉक अध्यक्ष राम मनोहर से प्रियंका ने संगठन की मजबूती पर सवाल किए। उन्होंने एमएलसी दीपक सिंह, विजय पासी व मो. नईम से भी बात की। 9:30 बजे से 2:30 बजे तक कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू प्रियंका ने केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को किसानों के अलावा पूरे देश के लिए खतरनाक बताया।

इस दौरान प्रियंका ने फिर दोहराया कि अमेठी उनका घर है। यहां से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है। इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जबरदस्त नारेबाजी की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, रफीक वारसी, अनिल यादव, तनवीर अहमद, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजकरन तिवारी, हरिश्चंद्र त्रिपाठी व रवि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed