फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   all roadvege buses will be run from raksha bandhan

रक्षाबंधन से शुरू होगा सभी रोडवेज बसों का संचालन

Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
all roadvege buses will be run from raksha bandhan
अमेठी। रक्षाबंधन के मद्देनजर एक अगस्त से छह अगस्त तक परिवहन निगम की सभी बसें यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी। रक्षाबंधन पर यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर ज्यादातर बसें लोकल स्तर पर चलेंगी।
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से सभी परेशान हैं। पर्व पर भी लोगों का उत्साह फीका दिख रहा है। इस बढ़ते संक्रमण के बीच भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन सोमवार को पड़ रहा है। पर्व को लेकर भाइयों के घर जाने वाली बहनों एवं अन्य यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए सरकार की ओर से परिवहन निगम की बसों की विशेष व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर रक्षाबंधन पर एक अगस्त से छह अगस्त तक परिवहन निगम के स्थानीय डिपो की सभी बसों का संचालन किया जाएगा। शासन के आदेश को पूरा किया जा सके इसके लिए स्थानीय डिपो के अधिकारियों की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि कोविड-19 संक्रमण के चलते यात्रियों के अभाव को देखते हुए परिवहन निगम ने 40 फीसदी बसों का संचालन ठप कर दिया था। अमेठी डिपो की कुल 44 बसों के सापेक्ष 28 बसें ही संचालित की जा रही हैं। बस स्टेशन इंचार्ज पीके तिवारी ने बताया कि विभाग की ओर से एक अगस्त से छह अगस्त तक सभी बसों का संचालन कराए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिसको लेकर तैयारियां की गई हैं। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों के रूट का निर्धारण किया जाएगा। ज्यादातर बसें लोकल स्तर पर ही चलाई जाएंगी जिससे यात्रियों को असुविधा ना हो। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम पांडेय ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed