फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Alfia won in badminton, Intifah won in chess

Amethi News: बैडमिंटन में अल्फिया, शतरंज में इंतिफा ने मारी बाजी

Fri, 01 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Alfia won in badminton, Intifah won in chess
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। अल्फिया ने बैडमिंटन और इंतिफा ने शतरंज में बाजी मारी।
विज्ञापन



बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं, जिससे बच्चों में टीम भावना संग खेल के प्रति लगाव बढ़े। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा शिफा को दूसरा स्थान मिला। खो-खो में कक्षा सात और आठ की छात्रा आसिफा, रिदा, अक्सा, अल्फिया, मुस्कान, मोनिका, खुशी, अंजली, अलशिफा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन




शतरंज प्रतियोगिता में अल्फिया व वैष्णवी क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें शारिबा, महक व सगुन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed