फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   AI cameras will keep a close eye on suspects

Amethi News: एआई कैमरे से संदिग्धों पर होगी पैनी नजर

Sun, 08 Feb 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
AI cameras will keep a close eye on suspects
अमेठी सिटी। बोर्ड परीक्षा में इस बार एआई कैमरों से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। जिले के सभी 85 परीक्षा केंद्रों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे संदिग्ध गतिविधियां होने पर केंद्रीय नियंत्रण कक्ष तक अलर्ट पहुंचाएंगे। डिजिटल निगरानी, नियंत्रण कक्ष और सचल दस्तों के समन्वय से त्रिस्तरीय व्यवस्था सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन




18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। हाईस्कूल की परीक्षा में 13,410 छात्र और 12,770 छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि इंटर में 10,108 छात्र और 10,937 छात्राएं परीक्षा देंगी। सभी परीक्षा केंद्र सीधे नियंत्रण कक्ष से जुड़े रहेंगे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज परिसर में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर कनेक्शन जोड़े गए हैं।
विज्ञापन



हर परीक्षा केंद्र पर मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित रखने के उद्देश्य से डबल लॉक कक्षों में भी कैमरे सक्रिय रहेंगे। केंद्र बनाए गए कॉलेजों में एआई कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ये कैमरे चेहरे की पहचान, असामान्य गतिविधि और सामूहिक हलचल होते ही कंट्रोल रूम को अलर्ट करेगा। प्रश्नपत्र खोलने की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पूरी होगी। स्ट्रांग रूम से केवल निर्धारित प्रश्नपत्र की निकासी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 फरवरी को होगी तैयारी बैठक
गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में 12 फरवरी को परीक्षा काे लेकर तैयारी बैठक होगी। बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट शामिल होंगे। जिलाधिकारी बोर्ड सचिव के निर्देशों की जानकारी साझा करेंगे। केंद्रों पर उपलब्ध संसाधन और सुविधाओं की समीक्षा भी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि हमारा लक्ष्य पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा संचालन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed