{"_id":"672bbd753c56a8f6830b0e94","slug":"ahtu-team-freed-two-child-laborers-amethi-news-c-96-1-ame1002-128922-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एएचटीयू टीम ने दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एएचटीयू टीम ने दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया
Thu, 07 Nov 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बालश्रम उन्मूलन के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले की ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कई दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दो दुकानों पर काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
मिशन शक्ति फेज पांच के तहत ऑपरेशन बचपन व अखिल भारतीय बाल बचाव पुनर्वास, किशोर श्रम उन्मूलन के तहत 30 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को एएचटीयू टीम के निरीक्षक हंसराज कुशवाहा और श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीके वर्मा, आरबी लाल की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र गौरीगंज और मुंशीगंज में छापा मारा। अभियान के दौरान दो बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। गौरीगंज स्थित शहरी बेघरों के लिए बनाए गए आश्रय गृह को भी चेक किया गया।