फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ahorva Bhavani Marg will soon be widened

Amethi News: जल्द चौड़ा किया जाएगा अहोरवा भवानी मार्ग

Sat, 02 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ahorva Bhavani Marg will soon be widened
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे से अहोरवा भवानी और मोक्षेश्वरी धाम होते हुए शिवरतनगंज तक जाने वाले 5.30 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण जल्द शुरू होगा। यह मार्ग एबिस एक्सपोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को भी जोड़ता है। उद्योग बंधु की बैठक में मामला उठने के बाद लोक निर्माण विभाग ने 864.80 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन



इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन हो चुका है और काम शुरू होने की तैयारी है। मार्ग लंबे समय से संकरा और जर्जर है। एक साथ दो बड़े वाहनों के गुजरने में दिक्कत होती है, जिससे अक्सर जाम लग जाता है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार आवागमन में रोजाना परेशानी होती है और कई बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
विज्ञापन



चौड़ीकरण से औद्योगिक इकाई से जुड़े कर्मचारियों, ट्रांसपोर्टरों, आसपास के गांवों के लोगों और दोनों धामों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि संकरी सड़क के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहती है और समय अधिक लगता है। रामनारायण यादव ने कहा कि खराब मार्ग से गांव के लोगों को रोजाना दिक्कत होती थी, अब सुधार से राहत मिलेगी। अंकित तिवारी ने बताया कि मार्ग बेहतर होने पर सफर आसान होगा और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानक के अनुसार पूरा होगा कार्य
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रमेशचंद्र ने बताया कि चौड़ीकरण प्रस्ताव स्वीकृत है और कार्यदायी संस्था तय हो चुकी है। अवर अभियंता की निगरानी में निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से काम पूरा कराया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed