फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Agniveer Sena Recruitment: Doctors will do duty in three shifts

अग्निवीर सेना भर्ती: तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे डॉक्टर

Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Sena Recruitment: Doctors will do duty in three shifts
अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में 19 से 29 दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती में फिजिकल व मेडिकल चयन प्रक्रिया के लिए तीन शिफ्टों में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 13 जिलों के दस हजार से अधिक अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया भर्ती में शामिल होंगे।
विज्ञापन


शहर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के संयोजन में शहर स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में 19 से 29 दिसंबर तक अग्नि वीर भर्ती चलेगी। अलग अलग तिथियों में फिजिकल व मेडिकल चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि अग्नि वीर भर्ती स्थल पर एक स्पेशलिस्ट समेत दो चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो एंबुलेंस स्थल पर मौजूद रहेंगे। जिला अस्पताल, संजय गांधी अस्पताल एवं सभी सीएचसी को अलर्ट मोड पर रहने के संबंध में पत्र भेजा गया है। बताया कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

इधर, जिला प्रशासन में भी अफसरों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। परिवहन निगम, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, पंचायत, खेल समेत विभाग तैयारी में जुटे हैं। आयोजित स्थल पर ड्यूटियां लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो अन्य डिपो से मंगाई जाएगी बसें
अमेठी। अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती में जरूरत पड़ी तो अन्य जिलों से भी अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। अन्य जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। अमेठी के साथ सुल्तानपुर, अयोध्या, आंबेडकर नगर, बस्ती, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर के दस हजार से अधिक अभ्यर्थी पहुंचेंगे। एक दिन में एक से डेढ़ हजार अभ्यर्थी आएंगे।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि बसें पर्याप्त संख्या में हैं। सभी जिलों के लिए बसों को लगाया जाएगा। कहा कि जरूरत पड़ी तो डिपो के अलावा अन्य डिपो की अतिरिक्त बसों को चलाएंगे, जिससे आने-जाने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।


प्रसाधन पेयजल सहित साफ-सफाई के लिए ड्यूटी
भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्टेडियम में साफ-सफाई के साथ पेयजल आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त किया जा रहा है। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि स्टेडियम परिसर में 10 यूनिट प्रसाधन का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। मोबाइल टॉयलेट, पानी टैंकर आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। पंचायत भवन और ग्राम सचिवालय को रिजर्व रखने को कहा गया है। शिफ्टों में 20-20 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो भर्ती के दौरान साफ सफाई आदि की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed