{"_id":"688e6594f38f609f8a098d18","slug":"agniveer-recruitment-rally-special-buses-will-run-from-amethi-to-ayodhya-cantt-amethi-news-c-96-1-ame1002-145933-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती रैली : अमेठी से अयोध्या कैंट तक चलेंगी विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती रैली : अमेठी से अयोध्या कैंट तक चलेंगी विशेष बसें
Sun, 03 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं को भर्ती स्थल तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अग्निवीर भर्ती रैली के लिए रोडवेज ने खास इंतजाम किए हैं। अमेठी से अयोध्या कैंट तक युवाओं के आवागमन के लिए पांच विशेष बसें चलाई जाएंगी।
सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी के अंतर्गत 13 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन पांच से 18 अगस्त तक किया जाएगा। यह भर्ती रैली अयोध्या कैंट स्थित डोगरा रेजिमेंट ग्राउंड में होगी। अमेठी जिले के अभ्यर्थियों की रैली पांच अगस्त को निर्धारित है। इसको लेकर अमेठी डिपो प्रशासन ने पांच विशेष बसों का इंतजाम किया है, जो सुबह से ही अभ्यर्थियों को अयोध्या कैंट ले जाएंगी और रैली के बाद वापस लाएंगी।
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि भीड़ के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बसों की उपलब्धता से अभ्यर्थियों को आवागमन में कोई समस्या नहीं होगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि निर्धारित समय पर बस अड्डे पर पहुंचें और सफर के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।