फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Agniveer: Physical test from 19th, admit card released

अग्निवीर : फिजिकल टेस्ट 19 से, प्रवेश पत्र जारी

Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Agniveer: Physical test from 19th, admit card released
अमेठी। सेना में अग्निवीर के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण करने वाले 13 जिले के एक हजार युवाओं का 19 से 29 दिसंबर तक फिजिकल टेस्ट, अमेठी में होगा। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से परीक्षा प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में सेना भर्ती कार्यालय अमेठी की ओर से अग्निवीर सेना भर्ती रैली 19 से 29 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तहत जिन अभ्यर्थियों ने अप्रैल 2023 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) उत्तीर्ण की, उन उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 24 नवंबर को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट www.joinIndianarmy.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। रैली में अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं कक्षा पास) ट्रेड की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे
रैली में आंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, महराजगंज, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर, सुल्तानपुर और सिद्धार्थ नगर जनपद के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। बताया कि अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के दौरान प्रवेश पत्र में बताए गए संबंधित दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी इसको लेकर तैयारी तेज कर दी है।


सांसद ने किया था प्रयास
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए प्रयास किया था। शनिवार को केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि सांसद के प्रयास से संसदीय क्षेत्र अमेठी के साथ ही आसपास के जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed