{"_id":"689b85bde0e77eca77009343","slug":"after-waiting-for-one-hour-you-get-a-bag-of-urea-amethi-news-c-96-1-ame1008-146476-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक घंटा इंतजार के बाद मिलती है एक बोरी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक घंटा इंतजार के बाद मिलती है एक बोरी यूरिया
Tue, 12 Aug 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज इफको सेंटर पर यूरिया के लिए कतार में लगे किसान। -संवाद
अमेठी सिटी। कहीं यूरिया की किल्लत और कहीं ई पॉस मशीन खराब और खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है। जिले में हालत ये है कि किसानों को एक बोरी यूरिया के लिए एक घंटे कतार में खड़ा रहना पड़ता है।
बारिश होने से खेतों में पानी व नमी होने के बाद यूरिया की मांग बढ़ गई है। ऐसे में कृषि विभाग का पर्याप्त यूरिया होने का दावा फेल नजर आ रहा है। जिले की माधवपुर सहित 25 समितियों व संग्रामपुर सहित 10 इफको केंद्रों पर यूरिया नहीं है। मंगलवार को कई समितियों व इफको सेंटरों की पड़ताल की गई तो बड़ी संख्या में किसान यूरिया के लिए केंद्रों के बाहर कतार में लगे मिले।
करिए इंतजार, मशीन चलेगी तो यूरिया मिलेगी
अमेठी के महमूदपुर स्थित आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र के बाहर किसानों की भीड़ लगी थी। काउंटर के पास उमस भरी गर्मी में पसीने से तर बतर महिला पुरुष किसान बैठे थे। किसान रामेंद्र तिवारी, बद्री विशाल, पूनम, कृष्णा देवी, श्यामपती आदि ने बताया कि वे सभी सुबह से लाइन में लगे हैं। बड़ी मुश्किल से एक घंटे में एक किसान को एक बोरी यूरिया मिल पा रही है। सबने बताया कि ई पॉस मशीन नहीं चलने से करीब 100 से अधिक किसान वापस लौट गए।
विज्ञापन
जबरन दी जा रही नैनो
गौरीगंज स्थित इफको सेंटर पर किसानों की लंबी कतार दिखी। यहां पर किसान शिवमूर्ति, इमरान, कैलाश आदि ने बताया कि तीन बोरी तक यूरिया खतौनी के आधार पर मिल रही है। चार व उससे ज्यादा बोरी यूरिया लेने पर जबरन नैनो दी जा रही है।
नहीं है यूरिया
गौरीगंज कस्बा स्थित माधवपुर साधन सहकारी समिति पर सन्नाटा पसरा दिखाई पड़ा। यहां पर मिले सचिव ने बताया कि एक घंटे पहले ही यूरिया खत्म हुई है। डिमांड लगाई गई है। आज रात तक यूरिया मिलने की उम्मीद है। समिति पर यूरिया न होने की जानकारी किसानों को नहीं थी। उन्हें समिति से मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
एक बोरी लो या 10 बोरी, खतौनी जरूरी
खतौनी के आधार पर इफको, समितियों व निजी दुकानों पर खाद दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समितियों पर खाद लेने वाले किसानों को पहले तहसील पहुंच 30 रुपये खर्च कर खतौनी निकलवानी पड़ती है। उसके बाद उन्हें एक बोरी यूरिया भी लेनी हो तो लाइन लगानी पड़ रही है। इसमें किसानों का समय व पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। किसान अजय कुमार ने बताया कि एक व दो बोरी खाद लेने वाले किसानों को आधारकार्ड पर ही खाद उपलब्ध कराई होनी चाहिए।
सभी केंद्रों व समितियों पर उपलब्ध होगी यूरिया
सहकारिता आयुक्त अरविंद कुमार ने बताया कि जिले की करीब 70 समितियों पर यूरिया उपलब्ध है। कहा कि जिन समितियों व केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है, डिमांड के आधार पर वहां यूरिया मुहैया कराई जाएगी। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक शिशुपाल ने बताया कि अमेठी में सर्वर नहीं चलने से यूरिया वितरण में समस्या आ रही थी। अब सर्वर सही हो गया है। किसानों को यूरिया बांटी जा रही है।