फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   After the death of the pregnant lady, the attendants got angry, created ruckus and vandalism

Amethi News: प्रसूता की मौत के बाद भड़के तीमारदार, हंगामा-तोड़फोड़

Thu, 12 Oct 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 12 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
After the death of the pregnant lady, the attendants got angry, created ruckus and vandalism
जगदीशपुर (अमेठी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की रात प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने रेफर कर दिया गया। परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर मौत हो गई। बाद में वापस प्रसूता के शव को लेकर सीएचसी पहुंच गए। तीमारदारों ने लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मोहनगंज थाना क्षेत्र के बहुआ पूरे ठकुराइन निवासी कांति देवी पत्नी सुरेन्द्र कुमार को मंगलवार रात 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जगदीशपुर में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार सुबह 9.15 बजे सामान्य प्रसव कराया। प्रसव के कुछ बंद तक रक्तस्राव बंद न होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल के बजाय उसे निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे ही थे, तभी प्रसूता की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर वापस सीएचसी आ गए।
विज्ञापन

तीमारदारों ने सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब मरीज की हालत गंभीर थी, तो पहले क्यों नहीं रेफर कर दिया गया। नाराज तीमारदारों ने तोड़फोड़ करते हुए गेट बंद कर दिया। पुलिस को परिजनों से तहरीर देने की बात कहकर उन्हें थाने लेकर गई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रदीप तिवारी ने बताया कि प्रसूता का प्रसव नार्मल कराया गया था। जिसमें कोई लापरवाही नहीं हुई है, प्रसव के बाद रक्तस्राव होने पर उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसे ले जाते समय अस्पताल के बाहर उसकी मौत हुई है। तीमारदारों द्वारा अस्पताल में शव वापस लाकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की गई है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed