फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   After Jagdishpur, now women cheat bullion trader in Basti

Amethi News: जगदीशपुर के बाद अब बस्ती में महिलाओं ने सराफा व्यापारी को ठगा

Wed, 11 Dec 2024 10:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Dec 2024 10:13 AM IST
विज्ञापन
After Jagdishpur, now women cheat bullion trader in Basti
बस्ती में महिलाओं की ओर की गई ठगी के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट
जगदीशपुर (अमेठी)। नकली जेवर देकर असली सोने के जेवर की ठगी करने वाली महिलाओं ने बस्ती में भी एक सराफा व्यापारी को अपना शिकार बनाया है। बस्ती का वीडियो वायरल होने पर निहालगढ़ के व्यापारी अपने वीडियो से उसका मिलान कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इन्हीं महिलाओं ने निहालगढ़ में ठगी की थी। फिलहाल दोनों जिले के व्यापारी व्हाट्सएप ग्रुपों में वीडियो साझा कर अन्य जिलों के व्यापारियों को आगाह कर रहे हैं।
विज्ञापन

गत पांच दिसंबर को जगदीशपुर के निहालगढ़ कस्बा निवासी सतीश सोनी की दुकान पर आईं दो महिलाओं ने नकली जेवर देकर सोने के असली जेवरों की ठगी की थी। करीब दो लाख की ठगी का आरोप लगाया है। सतीश सोनी ने इसका वीडियो वायरल किया था। इस घटना की चर्चा स्थानीय व्यापारियों में खूब रही। मंगलवार को बस्ती जिले से ठगी का एक वीडियो वायरल होने लगा। ग्रुप में जुड़े जगदीशपुर के व्यापारियों का कहना है कि वीडियो में वही महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने निहालगढ़ में सतीश सोनी के यहां ठगी की थी। बस्ती जिले का वीडियो सात दिसंबर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार यहां के बाद दोनों महिलाएं बस्ती के गांधीनगर पहुंचीं। दोनों महिलाएं चार दुकानों पर घूमने के बाद ओपी ज्वेलर्स के कुंदन वर्मा के यहां पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने नकली जेवर देकर कुंदन वर्मा से 1.80 लाख के असली जेवर ले लिए और बचे सोने (नकली) के बदले में 15 हजार नकद लेकर फरार हो गईं। व्यापारी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर इन महिलाओं के दुकान पर नजर आने पर एक-दूसरे को सूचित करने का आग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश सोनी ने बताया कि यह वीडियो उनके फोन के एक ग्रुप में आया है। अमर उजाला ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उन्होंने बताया कि वह अपने मामले में शिकायती पत्र देकर थाने गए थे, लेकिन प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed