फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   After her two brothers, the sister also passed away.

Amethi News: दो भाइयों के बाद बहन ने भी तोड़ दिया दम

Mon, 31 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 31 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
After her two brothers, the sister also passed away.
 सिंहपुर के खरगापुर गांव में गमगीन परिजन। स्रोत: ग्रामीण
सिंहपुर। शिवरतनगंज के खरगपुर गांव निवासी सगे भाइयों अखिलेश मौर्य (26) और अवधेश मौर्य (24) की फरीदाबाद में सड़क हादसे में मौत के बाद उनकी बहन सरोज कुमारी (30) ने भी शनिवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दूसरी बहन राजकुमारी (22) की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को दोनों भाइयों के शव खरगपुर और सरोज का शव उनकी ससुराल मोहनगंज क्षेत्र के फूला गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



अखिलेश और अवधेश फरीदाबाद की निजी कंपनी में नौकरी करते थे। रक्षाबंधन पर उनकी बहनें सरोज और राजकुमारी भाइयों को राखी बांधने फरीदाबाद पहुंची थीं। शनिवार सुबह दोनों भाई बहनों को बस में बैठाने के लिए मागर मोड़ के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने चारों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल बहनों को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सरोज की मौत हो गई। रविवार को दोनों भाइयों के शव खरगपुर पहुंचते ही अखिलेश की पत्नी विनीता समेत परिवार के लोग बिलख पड़े। अखिलेश की बेटियां काव्या (6) और कनक (1) पिता की मौत से गुमसुम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ वर्ष पहले अखिलेश और अवधेश के पिता की मौत हुई थी। इसके बाद दोनों भाई मां रामावती की देखभाल कर रहे थे। अब दोनों बेटों की मौत से मां बेसुध हैं। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह समेत जनप्रतिनिधियों ने भी घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उधर, सरोज का शव फूला गांव पहुंचते ही पति राजकुमार और बेटे संदीप (12) व यश (8) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राजकुमार दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। पत्नी की मौत से वह सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed