फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ADO becomes Administrator in 682 Gram Panchayats

जिले की 682 ग्राम पंचायतों में एडीओ बने प्रशासक

Sun, 27 Dec 2020 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
ADO becomes Administrator in 682 Gram Panchayats
अमेठी। पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर रविवार को जिले के सभी 682 ग्राम पंचायतों का कार्यभार सहायक विकास अधिकारियों को दे दिया गया। नौ ब्लॉकों में एडीओ पंचायत, तीन में एडीओ सहकारिता तो एक ब्लॉक में एडीओ आईएसबी को प्रशासक बनाया गया है।
विज्ञापन

पिछले 25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया था। शासन के निर्देश पर पंचायत विभाग की ओर से 25 दिसंबर की रात 12 बजे सभी 682 ग्राम प्रधानों का डोंगल अनरजिस्टर्ड करते हुए उन्हें प्रभावहीन कर दिया गया था।
विज्ञापन

शासन की ओर से ग्राम पंचायतों के संचालन के लिए एडीओ स्तर के अफसरों को प्रशासक नियुक्त करने का निर्देश मिला। हालांकि जिले में 26 दिसंबर को वीआईपी होने के चलते प्रशासक बनाने की स्वीकृति डीएम से नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव में डीएम अरुण कुमार ने 27 दिसंबर को स्वीकृति दे दी। डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद 27 की सुबह जिले की सभी ब्लॉकों में नामित एडीओ ने अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया।
डीएम ने पंचायतीराज नियमों के अनुसार 2021 के पंचायत चुनाव होने तक या फिर छह माह के लिए पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति की है। स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआरओ ने सभी नामित अफसरों को कार्यभार ग्रहण कराते हुए नियमानुसार पंचायतों में संचालित विकास कार्यों को पूरा कराने को कहा है।
डीएम ने शाहगढ़, भादर, भेटुआ, मुसाफिरखाना, सिंहपुर, जगदीशपुर ब्लॉक में यहीं तैनात एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाया है। साथ ही मुसाफिरखाना के एडीओ पंचायत को बाजार शुकुल, एडीओ पंचायत भादर को बहादुरपुर तथा एडीओ पंचायत सिंहपुर को तिलोई का भी प्रशासक नामित किया गया है।
इसी तरह अमेठी व गौरीगंज ब्लॉक में यहीं के एडीओ सहकारिता तो जामो में जगदीशपुर के एडीओ सहकारिता को प्रशासक बनाया गया है। संग्रामपुर में भादर के एडीओ आईएसबी को प्रशासक बनाया गया है।
डीपीआरओ ने बताया कि जिन ब्लॉकों पर पंचायत के एडीओ नहीं थे वहां प्रभारी एडीओ पंचायत के रूप में ग्राम पंचायत अधिकारी काम कर रहे थे। कहा कि डीएम की ओर से जारी आदेश में प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे कर्मियों को अपने दायित्व के साथ ही ब्लॉक में नामित प्रशासकों का सहयोग करने को कहा गया है।

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि सभी को शासन के निर्देशों का पालन करते हुए पंचायतों का संचालन करने को कहा गया है। बावजूद इसके यदि कहीं भी गड़बड़ी व लापरवाही उजागर हुई तो संबंधित प्रशासक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed