{"_id":"6a358d312d13d61274084c24","slug":"admissions-for-classes-9-and-11-will-take-place-until-august-5-amethi-news-c-96-1-ame1008-168623-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच अगस्त तक कक्षा नौ व 11 में होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच अगस्त तक कक्षा नौ व 11 में होगा प्रवेश
Sat, 20 Jun 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 (परीक्षा वर्ष-2028) के लिए कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद ने कक्षा नौ व 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की है। वहीं हाईस्कूल कम्पार्टमेंट या सन्निरीक्षा परीक्षा से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के कक्षा 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गई है।
प्रधानाचार्य 40 रुपये प्रति छात्र की दर से पंजीकरण शुल्क जमा कर 25 अगस्त की मध्यरात्रि तक परिषद की वेबसाइट पर विद्यार्थियों का विवरण अपलोड करेंगे। ऑनलाइन विवरणों की जांच 26 अगस्त से पांच सितंबर तक होगी, जबकि छह से 20 सितंबर तक संशोधन का अवसर मिलेगा। पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और संबंधित अभिलेख 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, विषय, जेंडर और फोटो सहित सभी विवरण विद्यालयी अभिलेखों के अनुसार सावधानीपूर्वक अपलोड किए जाएं। त्रुटि मिलने पर संबंधित कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय की जाएगी।