{"_id":"5e80b0398ebc3e77b463b68a","slug":"administration-engaged-in-the-implementation-of-lockdown-amethi-news-lko5157228179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का पालन कराने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का पालन कराने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। लॉकडाउन के दौरान जिले में शासन की ओर से जारी एडवायजरी का पूरी तरह से पालन हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए असहाय लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवधि में किसी का भी बिजली व पानी का कनेक्शन नहीं काटने का आदेश दिया गया है।
जिला प्रशासन लॉकडाउन के दौरान शासन के सभी निर्देशों का पालन कराने की व्यवस्था में जुटा है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि सभी एसडीएम व थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वालों से भवन स्वामी द्वारा आगामी माह का किराया नहीं लेने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इस अवधि में समस्त एक्सईएन बिजली व जल निगम को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराते हुए किसी का भी कनेक्शन नहीं काटने का निर्देश दिया गया है।
जिले के सभी विभागाध्यक्षों को अपने कर्मचारियों का आगामी माह का वेतन प्रथम सप्ताह तक वितरित कराने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि बाहर से आ रहे लोगों को ब्लॉक स्तर पर स्थापित शेल्टर सेंटरों पर क्वारंटीन किया जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
विज्ञापन
अधिक मूल्य लेने व जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी की जा रही है। अमेठी में दो व्यवसायियों पर केस दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। श्रमिकों व असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए दस कम्यूनिटी किचन संचालित कराते हुए प्रतिदिन करीब छह हजार लोगों को भोजन का पैकेट मुहैया कराया जा रहा है। कहा कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर खुल रहे हैं तथा दवाओं की उपलब्धता भी है।