फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Administration claims, 33 percent of crops were not damaged

Amethi News: प्रशासन का दावा, फसलों का 33 प्रतिशत नहीं हुआ नुकसान

Tue, 05 Mar 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Administration claims, 33 percent of crops were not damaged
अमेठी सिटी। पिछले तीन दिनों से हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं, सरसों, आलू व मटर सहित सब्जी की फसलों की पैदावार प्रभावित होने के अंदेशे से किसान भले ही परेशान हो रहे हैं लेकिन प्रशासन का दावा है कि बेमौसम बारिश से जिले में 33 प्रतिशत भी क्षति नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिक मंगलवार से बारिश से राहत मिलने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन


बेमौसम बारिश भले ही किसानों की चिंता बनी है लेकिन शासन की ओर से फसल क्षतिपूर्ति देने के लिए निर्धारित 33 प्रतिशत क्षति का आंकड़ा जिले में नहीं पहुंचा है। बारिश से हुई क्षति का आकलन करने के लिए डीएम निशा अनंत के निर्देश पर सोमवार को जिले में सर्वे कराया गया।
विज्ञापन


लेखपालों ने गांव-गांव जाकर फसलों का सर्वे किया। सर्वे में मामूली क्षति होने की बात कही जा रही है। एसडीएम की ओर से राहत पोर्टल पर सर्वे रिपोर्ट अपलोड कराई गई है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि 33 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति का भुगतान मिलता है। जिले में कहीं भी बारिश से 33 प्रतिशत से अधिक फसल की क्षति होने का मामला रिपोर्ट में नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों ने कहा- बारिश से हुआ नुकसान
किसान राम बहादुर मौर्य, शिव प्रकाश, सर्वादीन व गंगादीन आदि ने बताया कि बारिश के साथ तेज हवा के झोंकों से खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल जमीन पर गिर गई। इस समय गेहूं की फसल में बाली निकल रही है और गिर जाने से पैदावार कम होगी। जो फसल जमीन पर बिछ गई है, उसका दाना काला होने की आशंका है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भी भीगकर खराब हो रही है। आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है। जो आलू खेत में है और निकल चुका है, उसमें गलाव होने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा मौसमी सब्जी, खीरा, ककड़ी, लौकी, तरबूज और खरबूजा की फसल भी खराब होगी।


जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान
बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक गलियों में कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। गौरीगंज व अमेठी फ्लाईओवर संपर्क मार्ग के साथ कई स्थानों पर कीचड़ के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है।


अभी फसलों को मामूली नुकसान
बारिश से गेहूं की फसल को 10 फीसदी तो सरसों व आलू समेत सब्जी की अन्य फसलों को 15 से 20 फीसदी तक नुकसान होने की आशंका है। यदि आगे भी बारिश होती है तो यह नुकसान और अधिक बढ़ जाएगा। सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को होगा। किसानों को खेतों में भरे बारिश के पानी को जल्द से जल्द निकाल देना चाहिए। ऐसे नुकसान को बचाया जा सकता है।
- डाॅ. आरके आनंद, कृषि विज्ञान केंद्र


किसान 72 घंटे में करें नुकसान की शिकायत
जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि तेज हवा के बीच बारिश से जिन किसानों की फसल खराब हो गई है और जिन किसानों ने फसलों का बीमा करा रखा है, वे 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज करा दें। इसके अतिरिक्त गौरीगंज के किसान 7309150856, अमेठी के किसान 7376791158, तिलोई के किसान 9415627465 तथा मुसाफिरखाना के किसान 9554642961 पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज कराने के बाद ही फसल बीमा वाले किसानों को मुआवजा मिलेगा।



मौसम वैज्ञानिक का दावा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 91 तो न्यूनतम 53 प्रतिशत रहीं। हवा की गति 5.5 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है, वर्षा होने की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से मुख्यत: पूर्वी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed