{"_id":"649880d35b505c2f3a088034","slug":"administration-cautious-about-bakrid-increased-monitoring-amethi-news-c-96-1-slko1003-1005-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बकरीद को लेकर प्रशासन सतर्क, बढ़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बकरीद को लेकर प्रशासन सतर्क, बढ़ी निगरानी
Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। बकरीद को लेकर प्रशासन ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरुओं एवं प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को नगरीय क्षेत्रों तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों के आस पास साफ-सफाई एवं जलापूर्ति की व्यवस्था करने को कहा है। सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों तथा निर्धारित स्थलों पर कूड़ा ट्राली तथा बड़े डस्टबिन रखने के निर्देश दिए।
कुर्बानी दिये जाने वाले पशुओं के अवशेष को डिस्पोजल करने के लिए गड्ढे खुदवाने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे स्थानों को पहले से ही चिन्हित कर लें। डीएम ने कहा कि जहां पर मन्दिर तथा मस्जिद पास पास में है। ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाय। डीएम ने कहाकि सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखी जाये। अनावश्यक एवं भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी डॉ. इलामारन जी ने कहाकि सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया जा रहा है। बैठक में एडीएम एके सिंह, एएसपी हरेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर मौजूद रहे।