फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Aditi tops in essay, Vanshik tops in speech

Amethi News: निबंध में आदिति, भाषण में वंशिक अव्वल

Sat, 22 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aditi tops in essay, Vanshik tops in speech
जामों जीजीआईसी में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत शुक्रवार को जीजीआईसी जामों में शैक्षिक गोष्ठी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। कार्यक्रम में छात्राओं ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं सामने रखीं। शिक्षकों ने उत्तर देकर विषय समझने की प्रक्रिया को सरल बनाया। संवाद के बाद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं, जिनमें छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी कर अपनी क्षमता प्रदर्शित की।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लाइवा प्रथम, स्वाती द्वितीय और शिव महिमा तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध में आदिति श्रीवास्तव प्रथम, दीपांशी द्वितीय और श्रद्धा मिश्र तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली में मांडवी क्रांति प्रथम, सविता द्वितीय और कीर्ति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण में वंशिक पांडेय प्रथम, अरुणिमा द्वितीय और अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। सभी छात्राओं ने शांत वातावरण में निर्धारित विषयों पर अपनी अभिव्यक्ति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य गीता श्रीवास्तव ने कहा कि नियमित अध्ययन, समय का सही उपयोग और अनुशासन सफलता के भरोसेमंद आधार हैं। परीक्षा में ज्ञान के साथ धैर्य और आत्मविश्वास आवश्यक है। कठिन विषयों को समझने की निरंतर कोशिश बेहतर परिणाम देती है। उन्होंने छात्राओं को अध्ययन के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल शिक्षक जया तिवारी ने लक्ष्य निर्धारित करने, सकारात्मक सोच अपनाने और निरंतर अभ्यास बनाए रखने की सलाह दी। प्रतियोगिताओं के समापन पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। विजेताओं को मंच पर सम्मानित कर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शिक्षक कामना सिंह और रीना सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed