फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   action will be taken on not disposing pending cases

लंबित प्रकरणों का निस्तारण न होने पर होगी कार्रवाई

Tue, 19 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
action will be taken on not disposing pending cases
गौरीगंज (अमेठी)। रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से जिले में पात्रों को लाभान्वित करने के लिए डीएम ने कैंप कार्यालय में जिम्मेदारों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में योजना से जुड़े लंबित प्रकरणों में डीएम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। डीएम ने किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट के लिए गांवों में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने को कहा।
विज्ञापन

घरेलू महिला हिंसा के साथ लावारिस/गुमशुदा बच्चों को संरक्षित करने के लिए डीएम अरुण कुमार ने सोमवार देर शाम कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के लंबित 29 प्रकरणों पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के बाद सात प्रकरण अस्वीकृत तथा तीन प्रकरणों को स्वीकृत करते हुए पीड़ितों को जल्द आर्थिक सहायता दिलाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान नोडल चिकित्साधिकारी स्तर पर लंबित 12 प्रकरण तथा नोडल पुलिस विभाग स्तर पर लंबित सात प्रकरण पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
समीक्षा के बाद डीएम ने हेल्पलाइन नंबर के साथ नियमों की जानकारी के लिए गांव स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने के साथ ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड पोर्टल पर लावारिस/गुमशुदा बच्चों की सूचना अपलोड करने का निर्देश दिया।
डीएम ने जिला प्रोबेेशन अधिकारी को कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 8,029 पात्र बालिकाओं के खाते में सहायता राशि अंतरित कर रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने अफसरों को योजना से जुड़े प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को न्याय व अपराधी को सजा दिलाने में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

बैठक में एएसपी दयाराम सरोज, सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी संजय कुमार टंडन, बीएसए विनोद कुमार मिश्र, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा व डीपीओ सरोजनी देवी समेत सभी जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed