फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken on carelessness in work of express way

एक्सप्रेस-वे निर्माण में शिथिलता पर होगी कार्रवाई

Mon, 09 Aug 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on carelessness in work of express way
04 : बाजार शुकुल : भटमऊ स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव। - फोटो : AMETHI
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का समय से मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए अपर मुख्य सचिव रविवार देर शाम निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रयुक्त सामग्री व प्लांट में मौजूद सामग्री की हकीकत देखते हुए प्रयोगशाला भेजकर जांच कराने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने समय से मानक के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश देते हुए शिथिलता पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिले में 15.1 किलोमीटर में निर्मित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को सितंबर माह में पूरा कराने की कवायद तेज हो गई है। मानक के अनुसार समय से कार्य पूरा हो सके इसके लिए रविवार देर शाम अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी बाजार शुकुल के भटमऊ स्थित गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के कैंप कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में कार्यदायी संस्था के अफसरों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य की हकीकत जानने के बाद गोमती नदी में निर्मित ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण प्रयोगशाला से कराते हुए रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के बाद प्लांट स्थित सभागार में कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य को गति देने, निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की कोविड जांच के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

अपर मुख्य सचिव ने प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता कायम रखने की बात कहते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने तथा समय से कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed